ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के चलते भारतीय छात्र पर हुआ हमला, वीडियो आया सामने
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में नस्लभेद के चलते एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ है। सामने आए एक वीडियो में कार से बाहर उतरे कुछ बदमाश भारतीय छात्र पर लात-घूसे बरसाते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित को उसके भारतीय होने के चलते गालियां भी दीं। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
read more at NewsBytes हिंदी


