Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छ से परेशान लोगों ने उसे मारकर बनाया सूप, की परंपरागत दावत

short by विकास कुमार / on Sunday, 16 June, 2024
ऑस्ट्रेलिया में एक 3.63 मीटर लंबे मगरमच्छ को मारकर उसका सूप बना दिया गया और उसके मांस को पकाकर परंपरागत तरीके से दावत​ किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मगरमच्छ ने कई कुत्तों को मार डाला था और बच्चों पर भी हमला किया था जिससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने उसे मारने का फैसला किया।