ऑस्ट्रेलियाई टीम बूढ़ी हो रही है, नए खिलाड़ियों की ज़रूरत है: बांग्लादेश से हार पर गिलेस्पी
डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश से 9 विकेट की हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 'बूढ़ी' हो रही है और उसे नए खिलाड़ियों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश ने बेहतर खेल दिखाया।" मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के 11 में से 10 खिलाड़ियों की उम्र 30 साल से ज़्यादा है।


