ऑस्ट्रेलियाई ब्रेकडांसर को ओलंपिक्स परफॉर्मेंस को लेकर किया गया ट्रोल; उन्होंने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलियाई ब्रेकडांसर रेचल गन उर्फ बी-गर्ल रेगन को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 36 वर्षीय रेचल ऑस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और उन्होंने कल्चरल स्टडीज़ में पीएचडी की है। आलोचनाओं को लेकर रेचल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दूसरों से अलग होने के लिए...डरने की ज़रूरत नहीं।"


