Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने IVF के ज़रिए पहली बार तैयार किया कंगारू का भ्रूण

short by विप्रांशु पंत / on Friday, 7 February 2025
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड (ऑस्ट्रेलिया) के वैज्ञानिकों ने पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (आईवीएफ) के इस्तेमाल से कंगारू का भ्रूण तैयार किया है। इस प्रयोग में वैज्ञानिकों ने मृत कंगारूओं के अंडे व शुक्राणु को मिलाकर भ्रूण बनाया। गौरतलब है, इससे पहले आईवीएफ का इस्तेमाल ज़्यादातर इंसानों या कुछ पालतू जानवरों के भ्रूण को तैयार करने के लिए किया गया है।