ऑस्ट्रेलियाई संसद की छत पर लगाया गया 'फिलीस्तीन स्वतंत्र होगा' लिखा बैनर
ऑस्ट्रेलिया में फिलीस्तीन समर्थकों ने गुरुवार को संसद की छत पर चढ़कर 'नदी से लेकर समुद्र तक, फिलिस्तीन आज़ाद होगा' लिखा बैनर लगाया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने 'फिलिस्तीन को आज़ाद करो' के नारे लगाते हुए भाषण दिया और इज़रायली सरकार पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता नहीं देता है।
read more at Reuters


