ऑस्ट्रेलियन व्लॉगर को चलती ट्रेन में मिली पिज़्ज़ा की डिलीवरी, वीडियो शेयर कर जताई हैरानी
भारत में ट्रेन से सफर कर रही ऑस्ट्रेलियन व्लॉगर बेक मैककॉल ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने चलती ट्रेन में पिज़्ज़ा और फ्राइज़ ऑर्डर किए थे। बकौल मैककॉल, अगले स्टेशन पर उन्हें पिज़्ज़ा और फ्राइज़ की डिलीवरी मिल गई। उन्होंने वीडियो में कहा, "इंडिया बहुत ही कूल है।" व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
read more at R.भारत


