ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस ज़िमर ने लाइव कॉन्सर्ट में गर्लफ्रेंड को शादी के लिए किया प्रपोज़
ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस ज़िमर ने लंदन में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड डीना डी लुका को प्रपोज़ किया। 65-वर्षीय ज़िमर ने गर्लफ्रेंड को मंच पर बुलाया और उनसे कहा, "क्या आप मुझसे शादी करेंगी?" दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डीना ने 'हां' में सिर हिलाया और फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर किस किया।


