ऑस्ट्रिया में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई
ऑस्ट्रिया में कोविड-19 की वैक्सीन ना लगवाने वालों पर लॉकडाउन लगाए जाने के कुछ दिनों बाद देश में सोमवार से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रियाई चांसलर अलेक्ज़ेंडर शैलेनबर्ग के मुताबिक, लॉकडाउन कम-से-कम 10 दिनों तक चलेगा और 1 फरवरी, 2022 से सभी को टीकाकरण कराना अनिवार्य होगा। ऑस्ट्रिया की लगभग 66% आबादी पूर्ण टीकाकरण करा चुकी है।
read more at Reuters


