Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने जड़ा अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 10 March, 2023
ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन ने शुक्रवार को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा। 23 वर्षीय ग्रीन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में 143 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले ग्रीन का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 84 रन था जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही 7 जनवरी 2021 को सिडनी में बनाया था।