Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिबाधित क्रिकेटर नीरो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे मैच में जड़ा तिहरा शतक

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 June, 2022
ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिबाधित क्रिकेटर स्टीफन नीरो ने अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट के वनडे मैच में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नीरो ने 140-गेंद में नाबाद 309-रन की पारी खेली जिसमें 49-चौके और 1-छक्का शामिल रहा। नीरो ने मसूद जान (पाकिस्तान) के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 1998 के दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप में 262*-रन बनाए थे।