ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान ऐरन फिंच बने पिता, पत्नी ऐमी ने बेटी को दिया जन्म
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान ऐरन फिंच की पत्नी ऐमी फिंच ने बेटी को जन्म दिया है। 34-वर्षीय फिंच ने बच्ची की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "एस्थर केट फिंच, आपका इस दुनिया में स्वागत है...हमारी नन्ही राजकुमारी कल शाम 4.58 बजे आई जिसका वज़न 3.54 किलोग्राम है...मां-बेटी स्वस्थ हैं।" फिंच ने ऐमी से 2018 में शादी की थी।
read more at India.com हिंदी


