Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचा जर्मनी

short by अनिल कुमार / on Friday, 27 January, 2023
ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर जर्मनी ने फाइनल में प्रवेश किया। जर्मनी के गोन्ज़ालो प्लिएट ने 42वें, 51वें और 58वें मिनट में सर्वाधिक तीन गोल किए। फाइनल में 29 जनवरी को जर्मनी का मुकाबला बेल्जियम-नीदरलैंड्स के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।