Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 2 मामलों की हुई पुष्टि; दोनों एसिम्प्टोमैटिक

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 28 November 2021
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बताया कि दो लोगों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्री दक्षिण अफ्रीका से शनिवार को सिडनी पहुंचे थे और देर रात उनका टेस्ट पॉज़िटिव आया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों मरीज़ एसिम्प्टोमैटिक हैं, उन्हें वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी हैं और वे क्वारंटीन में हैं।
read more at Reuters