वॉर्नर व मार्श ने तोड़ा किसी वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का ओपनर्स का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने शुक्रवार को किसी वनडे मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे विश्व कप 2023 में बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर और मिचल मार्श ने कुल 18 छक्के लगाए। पिछला रिकॉर्ड (16 छक्के) संयुक्त रूप से भारत और वेस्टइंडीज़ के नाम था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 367/9 का स्कोर बनाया।
read more at ESPNcricinfo


