Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और उनके परिवार को क्यों ट्रोल किया जा रहा, ऐसा करना बंद करें: हरभजन

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 21 November, 2023
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और उनके घरवालों को ट्रोल करना बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा, "हमने अच्छा खेला लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए। बस इतनी सी बात है। खिलाड़ियों और उनके परिवार को क्यों ट्रोल किया जा रहा है? सभी फैन्स से निवेदन है कि ऐसी हरकत करना बंद करें।"