ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर जेसिका जोनासन ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर जेसिका जोनासन ने 6 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड सारा वियर्न से शादी कर ली। उन्होंने तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "सरप्राइज़!! तीसरी बार में लकी साबित हुई...आखिरकार अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली।" गौरतलब है, 2018 में सगाई करने वालीं जेसिका और सारा 2020 में शादी करने वाली थीं लेकिन कोविड-19 के चलते शादी स्थगित हो गई।
read more at CricTracker हिंदी


