Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलियाई व द. अफ्रीकी कप्तानों ने महिला टी20 विश्व कप फाइनल से पहले ट्रॉफी संग दिया पोज़

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 26 February, 2023
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सूने लूस ने केपटाउन में महिला टी20 विश्व कप-2023 के फाइनल से पहले विजेता ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई है। आईसीसी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "टी20 विश्व कप फाइनल-2023 की दोनों कप्तान 🙌।" यह फाइनल रविवार को खेला जाएगा जो क्रिकेट विश्व कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका का पहला फाइनल होगा।
read more at Instagram