ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में 25 लोग हुए घायल, इंटरनेट सेवा बंद
कटक (ओडिशा) में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बाइक रैली पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी जिसमें 8 पुलिसकर्मियों समेत 25 लोग घायल हो गए। हिंसा के दौरान कई स्थानों पर आगजनी भी हुई जिसके बाद प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी और इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी हैं।
read more at News24 हिंदी


