Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा की महिला बनी बोंडा जनजाति की पहली ओसीएस अ​धिकारी

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 29 October, 2024
ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले की बिनी मुडुली ओडिशा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 596वीं रैंक हासिल कर बोंडा जनजाति की पहली ओसीएस अ​धिकारी बन गई हैं। बिनी की मां सुनमलि किरसानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि उनके पिता राम पेशे से बावर्ची हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तैयारियों के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी की और यूट्यूब का सहारा लिया।