ओडिशा में 2 ट्रकों के बीच टक्कर होने के बाद लगी आग, ज़िंदा जले चालक व खलासी
कालाहांडी (ओडिशा) में चावल से भरे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को कोयले से लदे एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहनों में आग लगने से चालक और खलासी की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक फरार हो गया है।
read more at R. भारत


