ओडिशा में चक्रवात 'दाना' के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार करने वाले 4 अफसर किए गए निलंबित
ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'दाना' से संबंधित कार्य के दौरान लापरवाही बरतने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ये चारों अधिकारी लोगों को आश्रयस्थलों तक पहुंचाने के लिए नियुक्त किए गए थे जहां उन्होंने कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके प्रथम दृष्टया साक्ष्य भी मिले हैं।
read more at भाषा


