ओडिशा में प्रिंसिपल ने छुट्टी देने से किया इनकार, IV ड्रिप के साथ शिक्षक स्कूल पहुंचा
बोलंगीर (ओडिशा) में एक शिक्षक ने छुट्टी के लिए प्रिंसिपल की अनुमति न मिलने पर आईवी ड्रिप लगाकर स्कूल में हाज़िरी लगाई। शिक्षक ने कहा, "मैंने अपने दादा के अंतिम संस्कार के बाद गंभीर बीमार पड़ने पर प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।" बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षक की तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
read more at Hindustan Times


