Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा के भावी सीएम मोहन चरण माझी के पीए की सड़क हादसे में हुई मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 12 June 2024
ओडिशा के भावी मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता मोहन चरण माझी के निजी सहायक (पीए) चंदन कुमार महापात्रा (31) की भुवनेश्वर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महापात्रा जब अपनी बाइक से जा रहे थे तब उन्हें तेज़ रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी थी। महापात्रा के अंतिम संस्कार में माझी शामिल हुए।