Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा के मंत्री को गोली मारे जाने का वीडियो आया सामने

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 29 January 2023
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को झारसुगुड़ा में रविवार को पुलिसकर्मी गोपाल दास द्वारा गोली मारे जाने के पल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कार से निकल रहे मंत्री दास को एक व्यक्ति माला पहना रहा है और फिर बेहद करीब से चलाई गई गोली लगने पर मंत्री अचानक गिरते दिख रहे हैं।