ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई की टीम, सामने आया वीडियो
सीबीआई की एक टीम मंगलवार सुबह बालासोर (ओडिशा) में हुए ट्रेन हादसे की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना में 278 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और रेलवे बोर्ड ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि यह घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदलाव से जुड़ी है।
read more at इंडिया टीवी


