ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद लाशों से भरे कमरे में बेटे को तलाशते शख्स का वीडियो सामने आया
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद सामने आए एक वीडियो में एक पिता लाशों से भरे कमरे में अपने लापता बेटे को ढूंढता दिख रहा है। वीडियो में रोते दिख रहे इस शख्स ने बताया कि उनका बेटा मिल नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक स्टेशन पहले ही ट्रेन में चढ़ा था और अब लापता है।
read more at हिन्दुस्तान


