ओडिशा में ओमीक्रॉन के पहले 2 मामले दर्ज, विदेश से लौटे शख्स पाए गए संक्रमित
ओडिशा में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के पहले दो मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों में नाइजीरिया से लौटा 41-वर्षीय एक व्यक्ति और कतर से लौटा 43-वर्षीय एक व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा, “दोनों पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद दोनों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।”


