ओडिशा में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में 3 माओवादियों को मार गिराया
ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया कि मंगलवार को कालाहांडी में जंगल में तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों संग हुई गोलीबारी में 3 माओवादियों को मार गिराया गया है। डीजीपी के मुताबिक, इस दौरान गोलीबारी में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया। बकौल डीजीपी, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
read more at दिप्रिंट


