Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में पूर्व आईएएस अफसर वीके पांडियन के चॉपर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

short by अनघा तेलंग / on Friday, 26 April, 2024
ओडिशा के नबरंगपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता व पूर्व आईएएस अफसर वीके पांडियन के चॉपर की शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तलाशी ली। 5 अधिकारियों ने लगभग 45 मिनट तक तलाशी ली और उस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। तलाशी के दौरान पांडियन एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।