Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में बीजेपी के प्रदर्शन में 21 पुलिसकर्मी हुए घायल, पुलिस ने कहा- सुनियोजित हमला था

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 1 March 2023
भुवनेश्वर (ओडिशा) में बीजेपी युवा मोर्चा और पुलिस के बीच झड़प में मंगलवार को कम-से-कम 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। मोर्चा ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और पूर्व मंत्री नब किशोर दास की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कहा, "जिस तरह हमला हुआ, लगता है कि यह सुनियोजित था।"