Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में महिला की हत्या के दोषी एक ही परिवार के 5 लोगों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 6 March 2024
केंद्रपाड़ा (ओडिशा) की एक अदालत ने 62 वर्षीय महिला की हत्या के दोषी एक ही परिवार के 5 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर ₹30,000 का जुर्माना भी लगाया है। महिला की हत्या 2020 में हुई थी और कोर्ट ने मामले में 28 लोगों की गवाही के बाद यह फैसला सुनाया है।