ओडिशा में सीबीआई ने पूर्व रेलवे अधिकारी से बरामद किए ₹1.57 करोड़ व 17 किलो सोना
भुवनेश्वर (ओडिशा) में सीबीआई ने रेलवे के पूर्व अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के परिसर में छापेमारी कर ₹1.57 करोड़ की नकदी, 17 किलोग्राम सोना व अन्य संपत्तियां ज़ब्त की हैं। 1987 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी जेना पिछले वर्ष नवंबर में पूर्व तट रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के तौर पर रिटायर हुए थे।
read more at News18 हिंदी


