Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना दुखद व हृदय विदारक है: शोक जताते हुए यूपी के सीएम योगी

short by मनीष झा / on Saturday, 3 June, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के बाद हुए हादसे पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।"