ओबामा ने शेयर की 2022 की अपनी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2022 की अपनी पसंदीदा फिल्मों की एक लिस्ट ट्वीट कर लिखा है, "मैंने इस साल कुछ बेहतरीन फिल्में देखीं...क्या मैंने कुछ मिस किया?" सूची में 'द फेबलमैन्स', 'टॉप गन: मेवरिक', 'टिल' और 'आफ्टर यैंग' शामिल हैं। ओबामा ने अपने प्रोडक्शन हाउस हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की फिल्म 'डिसेंडेंट' का नाम भी इसमें शामिल किया।


