ओमान के नज़दीक जहाज़ पर हमला; एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया
ओमान के पूर्वी तट पर 'MV केप डाओ' नामक वाणिज्यिक जहाज़ पर 2 टॉरपीडो से हमला हुआ जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई है। वहीं, 19 लोगों को बचा लिया गया है। मृतक की पहचान यूपी के देवरिया निवासी वाइपर सूरज यादव के रूप में हुई है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है।
read more at Newsbytesapp


