ओमीक्रॉन का पता लगने के बाद से 5 लाख लोगों की हुई मौत, यह अत्यंत भयावह: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के इंसीडेंट मैनेजर डॉ. अब्दी महमूद ने कहा है कि ओमीक्रॉन का पता लगने के बाद से 5 लाख लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, "प्रभावी टीकों के युग में 5 लाख लोगों की मौत...अत्यंत भयावह है।" डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वैन करखोव ने कहा कि ओमीक्रॉन ने 'पिछली लहरों को लगभग फ्लैट कर दिया है'।
read more at Hindustan Times


