ओमीक्रॉन का प्रभाव हल्का है, घबराएं नहीं आइसोलेटेड रहें: एम्स प्रमुख गुलेरिया
एम्स के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का प्रभाव कम है और लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "लोग समझें कि यह वैरिएंट ऑक्सीजन सैचुरेशन में गिरावट का कारण नहीं बनेगा...फेफड़ों के बजाय ओमीक्रॉन ऊपरी श्वसन मार्ग और वायुमार्ग को प्रभावित करता है...ऐसे में होम आइसोलेशन बेहतर विकल्प है।"


