Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओमीक्रॉन की बढ़ती चिंताओं के बीच न्यूज़ीलैंड ने टाली अपनी सीमाओं को दोबारा खोलने की योजना

short by तान्या झा / on Tuesday, 21 December 2021
न्यूज़ीलैंड ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के तेज़ी से वैश्विक प्रसार के चलते देश ने फरवरी के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय सीमा दोबारा खोलने की योजना टाल दी है। गौरतलब है, पिछले महीने सरकार ने 17 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया से आने वाले न्यूज़ीलैंड के नागरिकों और वीज़ा धारकों के लिए बॉर्डर दोबारा खोलने की घोषणा की थी।
read more at Reuters