ओमीक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आईसीएमआर ने स्वदेशी किट 'ओमीश्योर' को दी मंज़ूरी
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए भारत में निर्मित किट को मंज़ूरी दे दी है। 'ओमीश्योर' नामक यह किट टाटा मेडिकल ऐंड डायग्नोस्टिक ने बनाई है। फिलहाल भारत में ओमीक्रॉन का पता लगाने के लिए अमेरिकी कंपनी थर्मो फिशर द्वारा निर्मित किट का इस्तेमाल हो रहा है।
read more at ICMR


