ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी के प्रयोग के लिए प्रसिद्ध डॉ. दिलीप का 87 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप महालनाबिस का 87-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के संक्रमण और उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। महालनाबिस को 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के शरणार्थियों के बीच हैजा फैलने के दौरान ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है।
read more at Hindustan Times


