Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओलंपिक्स के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को ₹1 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 1 August, 2024
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले को ₹1 करोड़ देने का एलान किया है। वहीं, सीएम शिंदे ने स्वप्निल के परिजन से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी है। सीएम शिंदे ने कहा, "स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के गौरव व अभिमान हैं।"