ओलंपिक्स फाइनल में फाउल थ्रो के बाद गुस्से में चिल्लाते दिखे नीरज चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक्स में पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में फाउल करने के बाद गुस्से में चिल्लाते दिखे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फाइनल में नीरज के 6 में से 5 थ्रो फाउल रहे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता है।
read more at Hindustan Times


