ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के कांस्य पदक मैच में पहुंचे मनु व सरबजोत
शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के कांस्य पदक मैच में जगह बना ली है। दोनों 580-20x के स्कोर के साथ क्वॉलिफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा। वहीं, महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भाकर कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
read more at Olympics


