Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओलंपिक्स में 100m रेस में 2 धावकों के एकसाथ रेस खत्म करने के बाद कैसे हुआ स्वर्ण का फैसला?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 5 August, 2024
पेरिस ओलंपिक्स-2024 में मेन्स 100-मीटर रेस में नोआ लाइल्स (अमेरिका) और किशाने थॉम्पसन (जमैका) ने एकसाथ 9.79 सेकेंड में रेस खत्म की। थॉम्पसन का पैर जबकि लाइल्स का धड़ आगे था और लाइल्स 0.005 सेकेंड के अंतर से विजेता घोषित किए गए। ओलंपिक नियमों के अनुसार, हाथ-पैर या सिर के बजाए धड़ का फिनिशिंग लाइन पार करना मायने रखता है।