ओलंपिक्स विजेता नीरज ने अपने माता-पिता को पहली बार कराया प्लेन का सफर, तस्वीरें शेयर कीं
ओलंपिक्स में भारत को ऐथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्होंने अपने माता-पिता को पहली बार प्लेन में सफर कराया। उन्होंने विमान में चढ़ते और अंदर बैठे माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "...ज़िंदगी का एक सपना पूरा हुआ।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "आपने उन्हें गौरवान्वित किया।"
read more at Instagram


