Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओवैसी की पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 19 October, 2025
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने दो हिंदू उम्मीदवारों राणा रणजीत सिंह को ढाका से व मनोज कुमार दास को सिकंदरा से टिकट दिया है। वहीं, अनस सलाम (गोपालगंज), तौसीफ आलम (बहादुरगंज), नसीमा खातून (नवादा) और मधुबनी से राशिद खलील अंसारी को टिकट मिला है।