Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओवैसी ने एचसी के 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ऐक्ट' को असंवैधानिक बताने पर जारी किया बयान

short by शिव / on Sunday, 24 March, 2024
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ऐक्ट-2004' को असंवैधानिक घोषित किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसका असर 26 लाख बच्चों और 10,000 टीचर्स पर होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बार-बार मदरसों को निशाना बनाया है।" बकौल ओवैसी, अल्पसंख्यक समाज को संविधान अपने शिक्षण संस्थान चलाने का हक देता है।