औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई में गिरकर चार माह के निचले स्तर 2.4% पर रही
विनिर्माण, बिजली और खनन जैसे क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन के कारण देश में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर जुलाई 2022 में गिरकर चार महीने के निचले स्तर 2.4% पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में आईआईपी की वृद्धि दर 6.7%, मई में 19.6% और जून में 12.7% थी।
read more at भाषा


