Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

औरंगाबाद का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर किया गया छत्रपति संभाजीनगर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 17 September, 2023
महाराष्ट्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर औरंगाबाद और उस्मानाबाद ज़िलों का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, कुछ महीने पहले लोगों से मांगे गए सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। जून 2022 में ज़िलों का नाम बदलने का फैसला लिया गया था।